A revered rasik saint and celebrated Bhaktamal marmajna of Shri Dham Vrindavan.
श्री धाम वृन्दावन के एक अत्यंत आदरणीय रसिक संत एवं प्रख्यात भक्तमाल मर्मज्ञ।
Pujya Shri Bhaktamali Biharidas ji Maharaj is a deeply revered rasik saint and renowned Bhaktamal marmajna of Vrindavan. His life is wholly dedicated to the bhakti of Bhagwan and to the glorification of the sacred lives of saints.
पूज्य श्री भक्तमाली बिहारी दास जी महाराज वृंदावन के एक अत्यंत आदरणीय रसिक संत और प्रख्यात भक्तमाल मर्मज्ञ हैं। आपका जीवन पूरी तरह से भगवान की भक्ति और संतों के पावन चरित्रों के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित है।
From childhood, Maharaj ji held within him a deep love for Sanatan Dharma and its scriptures. In his early years, he undertook a profound study and recitation of Shri Ramcharitmanas and Vinay Patrika — the flavour of which is still clearly evident in his speech today.
महाराज जी के भीतर बचपन से ही सनातन धर्म और ग्रंथों के प्रति गहरा प्रेम था। उन्होंने अपने बाल्यकाल में ही 'श्री रामचरितमानस' और 'विनय पत्रिका' का बहुत गहन अध्ययन और पाठ किया था, जिसके संस्कार उनकी वाणी में आज भी स्पष्ट झलकते हैं।
Glimpses of Maharaj ji's earlier years, shared with the close associates of Maharaj ji by Param Pujya Dr. Swami Raghavacharya Vedanti ji Maharaj.
महाराज जी के पूर्व जीवन के कुछ प्रसंग, जो परम पूज्य डॉ. स्वामी राघवाचार्य वेदान्ती जी महाराज द्वारा महाराज जी के अंतरंग सेवकों को सुनाए गए।
Maharaj ji received his education in Pune.
महाराज जी ने अपनी शिक्षा पुणे में प्राप्त की।
For a time, Maharaj ji served as a pilot in the Indian Air Force.
कुछ समय तक महाराज जी ने भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में सेवा प्रदान की।
Even during his college days in Pune, Maharaj ji would urge his college mates to take up Shri Ram Naam lekhan.
पुणे में महाविद्यालय के दिनों में भी महाराज जी अपने सहपाठियों को श्री राम नाम लेखन हेतु प्रेरित किया करते थे।
Having become detached from the world, Pujya Maharaj ji made Shri Dham Vrindavan his home, and there continued to deepen his sadhana under the guidance and blessings of Parampujya Shri Ramsubhagdas ji Maharaj.
संसार से विरक्त होकर पूज्य महाराज जी ने श्री धाम वृन्दावन को अपना निवास बनाया, और वहीं परमपूज्य श्री रामसुभग दास जी महाराज के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद में अपनी साधना को निरंतर गहन करते रहे।
Established at Shri Sharanagat Ashram, his days are given to the seva of Shri Janakivallabh Lal ju Maharaj, to daily satsang upon Shri Bhaktamal ji, and to the sacred chant of Shri Ram Naam.
श्री शरणागत आश्रम में स्थित होकर आपके दिवस श्री जानकीवल्लभ लाल जू महाराज की सेवा, श्री भक्तमाल जी पर नित्य सत्संग एवं श्री राम नाम के पावन संकीर्तन में व्यतीत होते हैं।
Maharaj ji possesses an extraordinary command over the great scripture Shri Bhaktamal, which narrates the history and sacred character of saints — and it is for this very reason that the word "Bhaktamali" has come to be so naturally attached to his name.
संतों के इतिहास और उनके चरित्र का वर्णन करने वाले महान ग्रंथ 'श्री भक्तमाल' पर उनकी असाधारण पकड़ है। इसी कारण उनके नाम के आगे 'भक्तमाली' शब्द सहज ही जुड़ गया।
The hallmark of Maharaj ji's discourses is his simplicity, humility, and akinchan bhaav — a spirit of possessing nothing of his own. In the simplest and most affectionate language, he unfolds the deepest of spiritual truths.
महाराज जी के प्रवचनों की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सादगी, विनम्रता और अकिंचन भाव है। वे बहुत ही सरल और वात्सल्यमयी भाषा में गूढ़ आध्यात्मिक बातें समझा देते हैं।
At present, Maharaj ji continues to connect devotees across India and abroad through special series on Shri Bhaktamal Katha and the sacred biography of Jagadguru Shri Ramanandacharya ji Maharaj. All his new and past kathas may be heard on his official YouTube channel.
वर्तमान में महाराज जी निरंतर 'श्री भक्तमाल कथा' और 'जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य जी की पावन जीवनी' पर विशेष श्रृंखलाओं के माध्यम से देश-विदेश के भक्तों को जोड़ रहे हैं। उनकी समस्त नई और पुरानी कथाएं उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर सुनी जा सकती हैं।